अररिया:
लोकसभा चुनाव को लेकर चलाए जा रहे वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एनएच 57 पर प्रतिबंधित मछली से लदी ट्रक को जब्त किया है। जानकारी के अनुसार इसकी कीमत एक करोड़ रूपए बताई जा रही है। अररिया एसपी अमित रंजन ने कहा कि गुप्त सूचना मिली थी कि तीन-चार ट्रक में भारत में प्रतिबंधित मांगुर मछली लाया जा रहा है।
सूचना मिलते ही एनएच 57 के सभी थानाध्यक्ष को अर्लट कर वाहन चेकिंग करने का निर्देश दिया गया। चेकिंग के दौरान फारबिसगंज थानाध्यक्ष और उनकी टीम ने ट्रक संख्या WB25G 8116 को रोकने का इशारा किया।
सिरसिया चेक पोस्ट के पास चालक गाड़ी को छोड़कर भाग निकला लेकिन उप चालक के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। जब पूछताछ की गई तो उन लोगों ने बताया कि मछली को पश्चिम बंगाल से उत्तर प्रदेश लेकर जा रहे थे।
बता दे कि ट्रक पर मौजूद मांगुर मछली की जांच जिला मत्स्य पदाधिकारी और उनकी टीम ने किया। उसमे बरामद मछली को प्रतिबंधित मांगुर प्रजाति का मछली पाया गया। गिरफ्तार लोगों में उप चालक का नाम समा कुमार है और गया का रहने वाले है। इसके अलावा नवादा का विनोद साचिन और मुजफ्फरपुर का मोहन सहनी शामिल है।