जोकीहाट थाना क्षेत्र में बकरा नदी में डूबने से 13 वर्षीय बच्चे की मौत। Mega Media Bihar

जोकीहाट थाना क्षेत्र में बकरा नदी में डूबने से 13 वर्षीय बच्चे की मौत।
परिजनों का रो रो कर बुरा हाल।
हिफ़्ज़ की पढ़ाई कर रहा था फैसल..
अररिया: जोकीहाट थाना क्षेत्र के बकरा नदी खिखरमानी घाट में नहाने के क्रम में 13वर्षीय फैसल पिता अरशद ग्राम बुआरीबाद अररिया की डूबकर मौत हो गई‌। मुंबई के किसी मदरसे से कुरान मोकम्मल कर चार पारे हिफ़्ज़ कर नानी के घर बगडहरा आये हुए थे जो बच्चों के साथ नहाने बकरा नदी गए थे। उन्हें तैरने नही आता था
अधिक पानी मे जाने से डूब गए। घाट पर उनके के पजामे कुर्ते से डूबने की बात सामने आई। स्थानीय गोताखोरो को लगा कर शव को बाहर निकाला गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post