रघुनाथपुर दक्षिण से जयप्रकाश नगर के भटकते बच्चे को बरामद कर भरगामा थाना पुलिस ने किया परिजनों के सुपुर्द। Mega Media Bihar

रघुनाथपुर दक्षिण से जयप्रकाश नगर के भटकते बच्चे को बरामद कर भरगामा थाना पुलिस ने किया परिजनों के सुपुर्द। 
अररिया:
भरगामा थाना पुलिस ने रघुनाथपुर दक्षिण वार्ड संख्या 3 से अररिया के शिवपुरी निवासी एक भटकते बच्चे को बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया है। जानकारी अनुसार शिवपुरी वार्ड संख्या 9 निवासी एक बच्चा भटकते हुए भरगामा थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर दक्षिण वार्ड संख्या 3 में पहुंच गया। आसपास के लोगों ने बच्चे को भटकते देखा तो बच्चे को अपने पास रखकर भरगामा पुलिस को सूचना दी।
जिसके बाद बच्चे से पूछताछ किए जाने पर बच्चे द्वारा अररिया शिवपुरी का वार्ड संख्या 9 घर का पता बताया गया, जिसके बाद भरगामा थाना पुलिस के द्वारा वार्ड संख्या 7 के वार्ड पार्षद श्याम मंडल से संपर्क कर बच्चे के परिजनों का पता लगाया गया। बच्चे के माता-पिता का पता चलने के बाद भरगामा पुलिस ने मानवता का परिचय देते हुए एक भटके बच्चे को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। जानकारी देते हुए भरगामा थाना अध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि सोमवार की देर शाम थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर दक्षिण वार्ड संख्या 3 के वीरेंद्र यादव के द्वारा एक भटकते बच्चे को देखे जाने के बाद, उस बच्चे को अपने पास सुरक्षित रख लिया गया और मामले की जानकारी भरगामा थाना अध्यक्ष को दी गई।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे भरगामा थाना अध्यक्ष मनीष कुमार ने बच्चे को अपने कब्जे में लेते हुए। बच्चे से नम्रता पूर्वक उसका नाम और घर का पता पूछा जिसमें बच्चे ने अपना नाम रोहित कुमार घर अररिया जिले के पानी टंकी निवासी स्वर्गीय सूरज सोनार व मां का नाम जूली देवी बताया और कहा कि उसके घर के पास एक बजरंगबली की मंदिर है। जहां उसे छोड़ दिया जाए तो वह अपने घर पहुंच जाएगा। इसके बाद भरगामा थाना अध्यक्ष के द्वारा बच्चे के फोटो और माता-पिता के नाम के साथ शहर के जयप्रकाश नगर के नगर पार्षद श्याम कुमार मंडल से संपर्क साधा गया। और बच्चे के फोटो को पहचान के लिए भेजा गया। जिसके बाद वार्ड पार्षद के अथक प्रयास के बाद बच्चे के परिजनों को ढूंढ निकाला और भरगामा थाना को सूचना दी। जिसके बाद सोमवार की देर रात्रि 10 बजे भरगामा थाना अध्यक्ष दलबल के साथ बच्चे को लेकर अररिया पहुंचे और बच्चे के परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
बच्चे को सुपुर्द किया जाने के बाद पूरे मोहल्ले में खुशी की लहर दौड़ गई। इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा भरगामा थाना अध्यक्ष का सरहाना करते हुए उन्हें धन्यवाद व्यक्त किया। वही बच्चे की मां जूली देवी ने बताया कि उनका 8 वर्षीय पुत्र रोशन कुमार सोमवार सुबह 8 बजे से घर से लापता था। जिसे आसपास सहित अन्य परिजनों किया काफी खोजबीन किया गया लेकिन बच्चे का कुछ पता नहीं चल पर पा रहा था। देर संध्या वार्ड संख्या 7 के वार्ड पार्षद के द्वारा बच्चे के भरगामा थाना में मिलने की सूचना मिली थी।

Post a Comment

Previous Post Next Post